ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाशेरघाटी में प्रवासी श्रमिकों को आज मिलेगा 5-5 किलो चावल

शेरघाटी में प्रवासी श्रमिकों को आज मिलेगा 5-5 किलो चावल

इसी तरह शेरघाटी शहर के विभिन्न मुहल्लों में लौटे 1300 प्रवासियों का भी निबंधन किया गया...

शेरघाटी में प्रवासी श्रमिकों को आज मिलेगा 5-5 किलो चावल
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 03 Jun 2020 09:57 PM
ऐप पर पढ़ें

शेरघाटी के ग्रामीण इलाकों में गुरुवार से हाल ही में दूसरे प्रदेशों और बड़े शहरों से लौटे प्रवासी श्रमिकों के बीच चावल का वितरण शुरु किया जाना है। शेरघाटी के सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार प्रभाकर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शेरघाटी के गांवों में दूसरे प्रदेशों से लौटे 3148 श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया गया है, जिनमें से 2031 श्रमिक परिवारों का डाटा आरटीपीएस नियम के तहत राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन के रूप में विभाग की वेबसाइट पर अपलोड भी किया जा चुका है। इसी तरह शेरघाटी शहर के विभिन्न मुहल्लों में लौटे 1300 प्रवासियों का भी निबंधन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवासी कामगारों के बीच 5-5 किलो चावल के वितरण के लिए डीलरों को आवंटन के साथ प्रवासियों की सूची दी जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें