जनगणना जागरूकता को ले स्कूली बच्चों ने निकाली रैली
मिडिल स्कूल गुरुआ ने बुधवार को नामांकन और जनगणना जागरूकता अभियान रैली का आयोजन किया। रैली का नेतृत्व हेडमास्टर मिथलेश राम ने किया। छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर जनगणना के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार ने लोगों से सहयोग की अपील की।

मिडिल स्कूल गुरुआ की ओर से बुधवार को नामांकन सह जनगणना जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व विद्यालय के हेडमास्टर मिथलेश राम ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार भी शामिल हुए। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर स्लोगन और जागरूकता संदेशों के माध्यम से लोगों को जनगणना के महत्व की जानकारी दी। हेडमास्टर मिथलेश राम ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को सही एवं पूरी जानकारी देने के लिए प्रेरित करना है, ताकि जनगणना के आंकड़े सटीक और सत्य हो सकें। वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार ने लोगों से जनगणना कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने तथा प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की।
रैली मिडिल स्कूल गुरुआ से शुरू होकर बाजार, भवानी स्थान, बस स्टैंड, मिरचक और बड़ही विगहा होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। मौके पर कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


