फतेहपुर में प्रतिभा का सम्मान: मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल व पाठ्य सामग्री देकर किया गया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

प्रखंड के बदउँआ स्थित न्यू कैरियर शिक्षण संस्थान में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मैट्रिक व इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर

फतेहपुर में प्रतिभा का सम्मान: मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल व पाठ्य सामग्री देकर किया गया सम्मानित

प्रखंड के बदउँआ स्थित न्यू कैरियर शिक्षण संस्थान में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मैट्रिक व इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय पासवान ने रोहित कुमार, प्रियांशु कुमार व सोनम कुमारी को साइकिल, बैग व पाठ्य सामग्री प्रदान की। वहीं पूर्व पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को संविधान की पुस्तक देकर सम्मानित किया। अन्य सफल छात्रों को भी पाठ्य सामग्री देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शिक्षा को जीवन का मजबूत आधार बताते हुए कहा कि इससे व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है और समाज में सम्मान प्राप्त करता है।

समारोह की अध्यक्षता निदेशक बुधलाल प्रसाद ने की। मौके पर कई शिक्षक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।