
कुष्ठ रोगियों के समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा रहेंगे प्रयासरत : मेयर
कुष्ठ रोगियों के समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा रहेंगे प्रयासरत : मेयरकुष्ठ रोगियों के समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा रहेंगे प्रयासरत : मेयरकुष्ठ रो
कुष्ठ रोगियों की समस्या के समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। उक्त बात शहर के छोटकी नवादा गौतम बुद्ध कुष्ठ आश्रम में शुक्रवार को कुष्ठ निवारण दिवस के मौके पर मेयर गणेश पासवान ने कही। उन्होंने इसके लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया। पूर्व डिप्टी मेयर सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने इन लोगों को हर पल साथ देने की बात कही। महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार के रक्सौल, बख्तियारपुर, दानापुर, मसौढ़ी, गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुष्ठ रोगियों के हित में कार्य कर रही संस्थाओं व आश्रम के मरीज और इनके प्रतिनिधि शामिल हुए।
कुष्ठ रोगियों को पांच हजार रुपये मिलेगी मासिक पेंशन बिहार राज्य कुष्ठ कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार मंडल ने कहा वह देश के कई राज्यों का भ्रमण कर वहां के कुष्ठ रोगियों की समस्याओं को जाना है। उन्होंने पूरे देश में कुष्ठ रोगियों को सरकार की ओर से पांच हजार मासिक पेंशन देने की मांग की। उन्होंने कहा गौतमबुद्ध कुष्ठ आश्रम परिसर में आवास योजना का लाभ मरीजों को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोगियों के बैंक में खोले गए खाते का केवाईसी नहीं हो पा रहा है। ऐसे लोगों के लिए देश के सभी बैंक में आंखों से मशीन के माध्यम से केवाईसी किए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। जिससे ये लोग सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं रहें। उन्होंने मांग की कि कुष्ठ रोगियों के लिए मोबाइल फोन, आधार कार्ड की अनिवार्यता को समाप्त होना चाहिए। अस्पताल से मरीजों को हटाकर इस आश्रम से बाहर भेजने और जमीन को किसी दूसरे प्रयोग में लाने के लिए साजिश रची जा रही है। जो कतई नहीं होने दिया जाएगा। इसके पहले गांधी जी के पुण्यतिथि पर कुष्ठ आश्रम परिसर में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । इस मौके पर जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार सिंह, जिला कुष्ठ समीक्षा समिति के सदस्य डॉ जितेंद्र कुमार, कमलेश कुमार, दिलीप मंडल आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




