शेरघाटी में मैट्रिक की परीक्षा के लिए बनाए गए सात केंद्र, 13 हजार छात्राएं देंगी परीक्षा
शेरघाटी में मैट्रिक की परीक्षा के लिए बनाए गए सात केंद्र, 13 हजार छात्राएं देंगी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा परीक्षा केंद्रों म

मैट्रिक की परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। शेरघाटी अनुमंडल मुख्यालय में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। करीब तेरह हजार छात्राएं शामिल होंगी। एसडीओ मनीष कुमार ने सोमवार को बताया कि शांतिपूर्ण और कदाचार रहित परीक्षा के लिए तमाम तैयारियां की गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे और वीडियोग्राफी का भी इंतजाम किया गया है। उन्होंने बताया कि शेरघाटी के एसएमएसजी कॉलेज में दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों के साथ चंद्रमणि विद्यालय, मनोरमा विद्यालय, रंगलाल हाइ स्कूल और प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल के अलावा वीएसराय महिला कॉलेज में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए छात्राओं को घंटे भर पूर्व परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने को कहा गया है। तमाम केंद्राधीक्षकों को कदाचार और नकल रोकने के लिए तमाम प्रभावी उपाय करने को कहा गया है। इधर प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल के केंद्राधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि छात्राओं की परीक्षा के लिए सीट प्लान पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। सभी बेंच पर परीक्षा देने वाली छात्राओं के रौल नम्बर भी चिपकाए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


