मार्कण्डेय मंदिर से माड़नपुर रोड तक श्रद्धालुओं की लगी कतार

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

मार्कण्डेय मंदिर से माड़नपुर रोड तक श्रद्धालुओं की लगी कतार मार्कण्डेय मंदिर से माड़नपुर रोड तक श्रद्धालुओं की लगी कतार

मार्कण्डेय मंदिर से माड़नपुर रोड तक श्रद्धालुओं की लगी कतार

महादेव की उपासना का महापर्व महाशिवरात्रि पर शहर से लेकर गांव तक भक्तिमय रहा। रविवार को शिवालयों में भक्तों की भीड़ रही। अहले सुबह से शिवालयों में भगवान शिव की अराधना और पूजन को लेकर श्रद्धालु जुटने लगे। खासकर युवतियां और महिलाओं की संख्या अधिक रही। भगवान शंकर को बेलपत्र, पुष्प,धतूरा, बेल और दूध का अर्घ्य दान कर भक्तों ने गहरी आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। मंगलागौरी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में तो जबर्दस्त भीड़ रही। मंदिर की सीढ़ियों से लेकर दायीं ओर माड़नपुर रोड (अंदर) तक भक्तों की भीड़ बनी रही। 90 फीसदी भीड़ महिलाओं की रही। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।

शाम में ज्यादा भीड़ बढ़ गई। रामशिला, पितामहेश्वर में भीड़ अधिक रही। विष्णुपद मंदिर, पिता महेश्वर, गौरी शंकर, गोदावरी, ब्रह्मपिता परमेश्वर, महादेव घाट,मनोकामना शिव मंदिर, कोयरीबारी मंदिर, राजेंद्र आश्रम सहित अन्य शिवालयों में सुबह से लेकर शाम तक शिव पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। जिले के प्रमुख धामों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। त्योहार को लेकर शहर की फल मंडी में भीड़ रही। खासकर सुबह के वक्त फल के साथ माला-फूल आदि की खरीदारी रही।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।