Gaya News: फतेहपुर : अंतिम सोमवारी पर भोर तीन बजे से भोलेनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
Gaya News: फोटो फतेहपुर : अंतिम सोमवारी पर भोर तीन बजे से भोलेनाथ के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब -संडेश्वरनाथ धाम से गुरुपदगिरि तक गूंजता रहा हर-हर महादेव और
Gaya News: सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी पर सोमवार को फतेहपुर प्रखंड के अतिप्राचीन संडेश्वरनाथ धाम और गुरुपदगिरि पर्वत पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु भोर तीन बजे से ही मंदिर परिसर और पर्वत शिखर पर पहुंचने लगे। सुबह होते-होते संडेश्वरनाथ मंदिर से जलकुंड और मुख्य द्वार तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी। गुरुपदगिरि पर्वत की तराई से लेकर चोटी तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। संडेश्वरनाथ धाम और गुरुपदगिरि क्षेत्र पूरे दिन हर-हर महादेव, बोलबम, गुरुपासिनी मां की जय तथा बुद्धं शरणं गच्छामि के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सुरक्षा व्यवस्था
मंदिर, जलकुंड और मुख्य द्वार से लेकर पहाड़ की चोटी तक तैनात रहे महिला-पुरुष पुलिस जवान
पुलिस का योगदान
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बीडीओ शशिभूषण साहू, सीओ अमिता सिन्हा और सर्किल इंस्पेक्टर ओम प्रकाश के नेतृत्व में फतेहपुर और गुरपा थाने की पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था। संडेश्वरनाथ धाम में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार और गुरुपदगिरि पर्वत पर गुरपा थानाध्यक्ष शिवनंदन कुमार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में डटे रहे। संडेश्वरनाथ धाम में मंदिर से जलकुंड और मुख्य द्वार तक सुबह तीन बजे से ही महिला पुलिस अधिकारी व जवानों के साथ पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहे। वहीं गुरुपदगिरि पर्वत पर तराई से चोटी तक पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जवानों ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर बारी-बारी से दर्शन और जलाभिषेक कराया। अशोक धाम में हुई घटना के मद्देनजर प्रशासन की ओर से संडेश्वरनाथ धाम और गुरुपदगिरि में सुरक्षा व्यवस्था विशेष रूप से कड़ी रखी गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही पर भी पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार नजर बनाए रही।


