गया जंक्शन:ट्रेनों में सफर के लिए प्रदेशी यात्रियों की उमड़ी रही भीड़

Mar 08, 2026 08:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

-प्लेटफॉर्म पर पैर रखने की जगह नहीं, व्यवस्था संभालने में जुटे आरपीएफ व रेलवे कर्मी

गया जंक्शन:ट्रेनों में सफर के लिए प्रदेशी यात्रियों की उमड़ी रही भीड़

होली पर्व मनाने के बाद अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटने वाले प्रदेशियों की भीड़ रविवार को गया जंक्शन पर उमड़ पड़ी। यात्रियों की संख्या इतनी अधिक थी कि स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। भीड़ के कारण कई जगहों पर अफरातफरी की स्थिति भी बनी रही। किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए आरपीएफ और कॉमर्शियल विभाग की टीम लगातार व्यवस्था संभालने में जुटी रही और यात्रियों को प्लेटफॉर्म व ट्रेनों में व्यवस्थित तरीके से चढ़ाने का प्रयास करती रही। एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में भीड़, हजारों जनरल टिकट हुए जारीसुबह गया से चेन्नई जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई।

इस ट्रेन में जनरल टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए टिकट काउंटरों से करीब तीन हजार जनरल टिकट जारी किए गए। इसके अलावा महाबोधि एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और सहित एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ बनी रही। वहीं गया-पटना के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों में भी यात्रियों की बेतहाशा भीड़ देखने को मिली।रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि होली के बाद हर साल बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर और कामकाजी लोग अपने कार्यस्थलों की ओर लौटते हैं जिसके कारण ट्रेनों और स्टेशन पर यात्रियों का दबाव बढ़ जाता है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और स्टेशन परिसर में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।