
बाराचट्टी में भाकपा माले और अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा का प्रदर्शन
भाकपा माले और अखिल भारतीय खेत, ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने मोहनपुर प्रखंड में बारह सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मांगों में गरीब भूमिहीन परिवारों को वास भूमि का परचा, सरकारी भूमि पर...
भाकपा माले और अखिल भारतीय खेत, ग्रामीण मजदूर सभा के तत्वाधान में मोहनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने बारह सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सभी गरीब भूमिहीन परिवारों को वास भूमि का परचा देने, सरकारी गैरमंजरुआ आम-खास भूमि पर पीढ़ियों से बसे गरीबों को पर्चा देने, रैयती-पर्चा की जमीन में दखलदेहानी रोकने, दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और वृद्ध, विधवा व महिलाओं को तीन-तीन हजार रुपए पेंशन व प्रोत्साहन राशि देने की मांग की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा माले जिला सचिव निरंजन कुमार, ऐपवा जिला सचिव रीता वर्णवाल, माले नेता धनंजय, प्रखंड सचिव ज्ञानी यादव समेत अन्य नेताओं ने किया।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




