ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाधूमधाम से मनाया गया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया गया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन्मोत्सव बांकेबाजार प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। रामनवमी के मौके पर बांकेधाम...

धूमधाम से मनाया गया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 30 Mar 2023 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन्मोत्सव बांकेबाजार प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। रामनवमी के मौके पर बांकेधाम पहाड़ी स्थित मनोकामना महादेव मंदीर, सूर्य मंदिर, बुढ़वा महादेव, बजरंग बली मंदिर, समेत कई जगहों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रामनवमी को लेकर श्रद्धालुओं में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इसके अलावे ग्राम देवी मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। बांकेधाम से बांकेबाजार पुल तक महावीरी ध्वजा से सजा हुआ था। प्रखंड के ढोंगिला गांव में रामनवमी के मौके पर विभिन्न गांव से हाय महावीरी ध्वजा सम्मेलन किया गया। वहां मेले का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने जमकर लुफ्त उठाया। रामनवमी पूजा समिति बांकेबाजार के अध्यक्ष अनिकेत कुमार गुड्डू ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे से बिहार और झारखंड के कलाकारों के बीच दो गोला का शानदार आयोजन किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें