ढाई साल के बच्चे को छोड़ बहनोई संग फरार हुई विवाहिता
ढाई साल के बच्चे को छोड़ बहनोई संग फरार हुई विवाहिता मामला पहुंचा थाने, पति ने दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट दिल्ली में बढ़ीं थीं नजदीकियां शेरघाटी, नि

शेरघाटी थाना क्षेत्र के बीटी बीघा गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने मायके में रह रही एक विवाहिता अपने ढाई साल के बच्चे को छोड़कर अपने मौसेरे बहनोई के साथ फरार हो गई। घटना के बाद पीड़ित पति ने शेरघाटी थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरी गांव के रंजन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी दीपिका कुमारी को उनका मौसेरा बहनोई सूरज कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
पति की शिकायत
पीड़ित ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर काम करता था और पत्नी व बच्चे के साथ वहीं रहता था। इसी दौरान झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा के सूरज कुमार का उनके घर आना-जाना था। आरोप है कि इसी दौरान सूरज और दीपिका के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में दोनों फरार हो गए।
परिवार की चिंता
बताया जाता है कि दीपिका कुमारी शेरघाटी थाना क्षेत्र के बीटी बीघा गांव की रहने वाली है और कुछ दिनों से अपने नैहर में रह रही थी। घटना के बाद परिवार में तनाव और चिंता का माहौल है। सबसे अधिक परेशानी उस मासूम बच्चे को हो रही है, जिसे उसकी मां छोड़कर चली गई है। परिजन महिला की तलाश में जुटे हुए हैं। शेरघाटी पुलिस ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


