ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाजिला भूर्जन पदाधिकारी समेत कई सीओ बदले

जिला भूर्जन पदाधिकारी समेत कई सीओ बदले

जिला भूर्जन पदाधिकारी समेत कई सीओ बदले गया। प्रधान संवाददाता सूबे में बुधवार को...

जिला भूर्जन पदाधिकारी समेत कई सीओ बदले
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 30 Jun 2022 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला भूर्जन पदाधिकारी समेत कई सीओ बदले

गया। प्रधान संवाददाता

सूबे में बुधवार को बड़े स्तर पर अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें गया में बड़ा फेरबदल हुआ है। गया के जिला भूर्जन पदाधिकारी समेत कई अंचल के सीओ बदल दिए गए हैं। लखिसराय में जिला भू अर्जन पदाधिकारी रहे परमानंद कुमार अब गया जिला के भू अर्जन पदाधिकारी बना दिए गए हैं। इसी प्रकार पटना सदर के भूमि सुधार उप समाहर्ता शशि शेखर को गया सदर का भूमि उप समाहर्ता बनाया गया है। दानापुर के भूमि उपसमाहर्ता रवि राकेश गया में शेरघाटी, अररिया सदर के सलीम अख्तर टेकारी गया के उप समाहर्ता बनाए गए हैं। गुरुवार को हुए तबादले में कई अंचलों के सीओ बदल दिए गए। गया में इसका खासा असर पड़ा है। चैनपुर, कैमूर के सीओ पुरेन्द्र कुमार सिंह अब बोधगया के सीओ बनाए गए हैं। इसी प्रकार नालंदा सरमेरा के शिवनंदन सिंह गया के बाराचट्टी, पूर्व चंपारण आदापुर के संजय कुमार झा गया के डोभी अंचल के, राजपुर रोहतास के राघवेंद्र दयाल गया में परैया के सिवान महराजगंज के रविन्द्र राम गया में मोहड़ा के सीओ बनाए गए हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें