ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाफतेहपुर में धूमधाम से मनी पंडित दीनदयाल की जयंती

फतेहपुर में धूमधाम से मनी पंडित दीनदयाल की जयंती

फतेहपुर में धूमधाम से मनी पंडित दीनदयाल की जयंती फतेहपुर में धूमधाम से मनी पंडित दीनदयाल की...

फतेहपुर में धूमधाम से मनी पंडित दीनदयाल की जयंती
हिन्दुस्तान टीम,गयाSat, 25 Sep 2021 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर। प्रखंड के शक्ति केंद्रों पर शनिवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती काफी धूमधाम से समारोह पूर्वक मनाई। इस मौके पर सबसे पहले उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि की गई। इसके बाद आयोजित समरोह में वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने और पार्टी को सशक्त बनाने का सभी ने संकल्प दुहराया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा सिंह के नेतृत्व में आयोजित समारोह में चुन्नी साव, परशुराम सिंह, प्रदीप साव, उपेंद्र मिस्त्री, सूजान सिंह, रामनंदन सिंह, अर्जुन साव, देवीलाल यादव, अनिल मालाकार आदि मौजूद थे।

जयंती पर पंडित दीन दयाल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन

डोभी। डोभी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोभी स्थित सामुदायिक भवन के प्रांगण में शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय का 106 जंयती मनाया। मौके पर सर्वप्रथम पंड़ित दीन दयाल के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पाजंलि अर्पित किया। वक्ताओं ने भाजपा के पौरोधा रहे दीन दयाल की जीवनी पर प्रकाश डाला। मौके पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष नरेश यादव, तुलसी केशरी, अजय मिश्रा, रामविलास, किशोरी गुप्ता सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें