ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयापंचायत चुनाव में अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाग लेने का काम करें: डॉ संजय

पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाग लेने का काम करें: डॉ संजय

भाजपा जिला पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को गया के सर्किट हाउस में...

पंचायत चुनाव में अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाग लेने का काम करें: डॉ संजय
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 01 Aug 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा जिला पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को सर्किट हाउस में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि समय-समय पर भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर संगठन, राजनैतिक, वैश्विक, अर्थव्यवस्था और आम जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित करता है। अब आने वाले पंचायत चुनाव में भी भाजपा कार्यकर्ता तन मन धन के साथ काम करें और अधिक से अधिक कार्यकर्ता चुनाव में भी भाग लेने का काम करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा का विस्तार ,सैद्धांतिक सोंच के पुरोधा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं दीनदयाल उपाध्याय के विचारों से हुआ है। वर्तमान सरकार दोनों महान विचारक के सिद्धांतों को अक्षरशः पालन करते हुए काम कर रही है। पार्टी का विस्तार भी इन्हीं कारणों से उत्तरोत्तर हो रहा है। जिला भाजपा ने भी अपने कार्यकर्ताओं के बदौलत संगठन को मजबूत बनाया है। भाजपा कार्यकर्ता चाहे वैश्विक महामारी हो या जनसेवा का कोई कार्य सब में ईमानदारी पूर्वक काम करने में महारत हासिल है।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की। बैठक में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार, भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबू, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्यामा सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जैनेन्द्र कुमार, ललिता सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, नरेश चौधरी, अजय कुमार, नरेन्द्र सिंह दांगी, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, कंचन सिन्हा, डॉ अनुज कुमार, जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह, गोपाल यादव, प्रशांत कुमार जिला मीडिया प्रभारी युगेश कुमार, जिला मंत्री संतोष ठाकुर आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें