ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाफतेहपुर में शोभायात्रा के साथ महायाज्ञ शुरू फतेहपुर में शोभायात्रा के साथ महायाज्ञ शुरू

फतेहपुर में शोभायात्रा के साथ महायाज्ञ शुरू फतेहपुर में शोभायात्रा के साथ महायाज्ञ शुरू

प्रखंड मुख्यालय के अंदर बड़ा बाजार स्थित मौनी बाबा शिवालय प्रांगण में श्रीराम चरित...

फतेहपुर में शोभायात्रा के साथ महायाज्ञ शुरू
फतेहपुर में शोभायात्रा के साथ महायाज्ञ शुरू
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 14 Sep 2018 08:59 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय के अंदर बड़ा बाजार स्थित मौनी बाबा शिवालय प्रांगण में श्रीराम चरित मानस नवाह्न परायण महायज्ञ का शुभारंभ शुक्रवार को जल कलश यात्रा और शोभयात्रा के साथ शुरू हुआ। यह महायज्ञ मौनी बाबा शिवालय के महंत श्री श्री रमेश भारतीजी महाराज के नेतृत्व में शुरू किया गया है। पहले दिन मौनी बाबा शिवालय से गाजे-बाजे के साथ काफी धूमधाम के साथ निकली जल कलश यात्रा पूरे फतेहपुर गांव व बाजार का भ्रमण करते हुए मौनी बाबा शिवालय स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया। इसी बीच डीजे पर धार्मिक भजन के साथ-साथ जय श्रीराम का उद्घोष हो रहा था।इस महायज्ञ में रामचरित मानस का पाठ विद्वान ब्रहमणों द्वारा शनिवार से किया जाएगा। इनमें आचार्य रामानंद पांडेय, धनंजय पांडेय, विद्याधर पांडेय, अर्जुन पांडेय और कृष्णा पांडेय आदि प्रमुख हैं। महायज्ञ में अयोध्या सहित विभिन्न जगहों से विद्वान प्रवचनकर्ता यहां पधारे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें