ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाथाई राजा के दीर्घायु के लिए महाबोधि मंदिर विशेष पूजा

थाई राजा के दीर्घायु के लिए महाबोधि मंदिर विशेष पूजा

थाई राजा के दीर्घायु के लिए महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा थाई राजा के दीर्घायु के लिए महाबोधि मंदिर में विशेष...

थाई राजा के दीर्घायु के लिए महाबोधि मंदिर विशेष पूजा
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 05 Dec 2021 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

बोधगया। निज संवाददाता

थाईलैंड के राजा महा  वजिरालोंगकोर्न के दीर्घायु के लिए महाबोधि मंदिर में रविवार को विशेष पूजा हुआ। विशेष पूजा-अर्चना और संघदान का आयोजन किया गया। वट लाओस मंदिर के बौद्ध भिक्षुओं के अगुवाई में विशेष पूजा संपन्न हुई। बौद्ध भिक्षुओं ने पूरी दुनियां में अमन शांति की कामना की। पूजा में विभिन्न देशों के बौद्ध गुरुओं ने पूजा में हिस्सा लिया और उनकी लंबी आयु की कामना की।

इसके पहले बौद्ध श्रद्धालुओं ने महाबोधि मंदिर में जाकर भगवान बुद्ध की पूजा की और विश्व शांति के लिए आशीष मांगे। थेरवादी व महायान पंथ के भिक्षुओं ने बारी-बारी से सूत्त पाठ कर राजा के दीर्घायु जीवन की कामना की। उसके बाद सभी को संघदान दिया गया। इस कार्यक्रम में 90 बौद्ध भिक्षुओं ने हिस्सा लिया। वाट लाओ बुद्धगया इंटरनेशनल के भीखू प्रभारी ज़ैक्साना बौंथावोंग ने बताया कि पूजा में देश दुनिया की खुशहाली और अमन चैन की प्रार्थना की गई। विशेष पूजा के स्पॉन्सर थाईलैंड के बौद्ध श्रद्धालु थे। वाट लाओ बुद्धगया इंटरनेशनल के भीखू प्रभारी ज़ैक्साना बौंथावोंग, अचान अपिचत, बुद्ध भूमि के प्रभारी अचान समर्थ, अचान नियो, भंते मंतोष चकमा शामिल हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें