मविवि में स्नातक छठे सेमेस्टर के विद्यार्थी 16 मई तक भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म
मगध विश्वविद्यालय ने स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के छात्रों के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि 16 मई 2026 तक बढ़ा दी है। छात्रों को 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का अंतिम अवसर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को सूचित करने का निर्देश दिया है।

मगध विश्वविद्यालय ने स्नातक कला, विज्ञान एवं वाणिज्य चार वर्षीय पाठ्यक्रम (सीबीसीएस) छठे सेमेस्टर सत्र 2023-27 के छात्रों के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि बढ़ा दी है। गुरुवार को विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. पार्थ प्रीतम दास ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं का परीक्षा फॉर्म एवं शुल्क अब तक जमा नहीं हो पाया है, वे 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 16 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए यह अंतिम अवसर दिया गया है। निर्धारित तिथि समाप्त होने के बाद किसी भी परिस्थिति में परीक्षा प्रपत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि वे विद्यार्थियों को समय पर सूचना देकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कराएं। आवेदन विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जाएगा।(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


