समय पर डिग्री मिलने से छात्रों का भविष्य सुरक्षित हुआ है : जीतनराम मांझी
समय पर डिग्री मिलने से छात्रों का भविष्य सुरक्षित हुआ है : जीतनराम मांझी • मगध विश्वविद्यालय का पहला पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन बना यादगार फोटो न्यूज

मगध विश्वविद्यालय में समय पर डिग्री जारी होने से छात्रों को बड़ी राहत मिली है। इससे छात्रों का भविष्य सुरक्षित हुआ है और वे बिना किसी बाधा के उच्चतर शिक्षा के लिए बाहर भी जा रहे हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है। इसे विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण उपलब्धि शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार का असर साफ दिखने लगा है। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने शनिवार को मगध विश्वविद्यालय के प्रथम पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन ‘महासंगम–2026’ को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि वर्ष 1966 में गया कॉलेज से स्नातक करने के बाद हमने मगध विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर में नामांकन लिया था।
लेकिन, पारिवारिक और सामाजिक कारणों से हमारी पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी। समान शिक्षा नीति की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि कानून बनने के बावजूद पिछड़ी जातियों में शिक्षा का स्तर अब भी चिंताजनक है, जहां देश की साक्षरता दर लगभग 80 प्रतिशत और राज्य की 76 प्रतिशत है, वहीं पिछड़ी जातियों में यह 30 प्रतिशत से भी कम है। उन्होंने इस स्थिति को सुधारने के लिए ठोस पहल की जरूरत बताई। उन्होंने सुझाव दिया कि जिस तरह विश्वविद्यालय स्तर पर पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है। उसी तरह कॉलेजों में भी ऐसे आयोजन होने चाहिए। ताकि छात्रों और संस्थान के बीच संबंध मजबूत हो सके। केंदीय मंत्री ने कहा कि समान शिक्षा प्रणाली लागू करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे समाज के सभी वर्गों, खासकर पिछड़ी जातियों की साक्षरता दर में सुधार होगा और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।परीक्षा भवन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम होगा समर्पित‘स्मृतियों का पुनर्मिलन, भविष्य का निर्माण’ थीम पर आधारित यह कार्यक्रम अतीत की विरासत, वर्तमान की उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं का सशक्त संगम बनकर उभरा। मविवि के कुलपति प्रो. एसपी शाही ने अतिथियों का पारंपरिक रूप से स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक परीक्षा भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिसे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम समर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 15 अति विशिष्ट व मविवि के विभिन्न 25 विभागों के 30 विशिष्ट पूर्ववर्ती छात्रों को मेडल दिया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बिहार विधान परिषद के सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव, सारस्वत अतिथि चतरा के पूर्व सांसद डॉ. सुनील कुमार सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य डॉ. संजीव श्याम सिंह, मुंगेर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रंजीत कुमार वर्मा, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


