मगध विश्वविद्यालय में सेवानिवृत तीन कर्मचारियों को दी गयी विदाई

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

मगध विश्वविद्यालय के तीन कर्मचारियों तुलसी राउत, भरत यादव और गया सिंह यादव का सेवानिवृत्ति के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कर्मचारियों को शॉल, बैग, माला और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने उनकी ईमानदारी और निष्ठा की सराहना की। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मगध विश्वविद्यालय में सेवानिवृत तीन कर्मचारियों को दी गयी विदाई
मगध विश्वविद्यालय में सेवानिवृत तीन कर्मचारियों को दी गयी विदाई

मगध विश्वविद्यालय सेवा अंतर्गत कार्यरत तीन कर्मचारियों का सेवानिवृत्ति के उपरांत बुधवार को कर्मचारी संघ कार्यालय में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों में तुलसी राउत, भरत यादव और गया सिंह यादव को संघ की ओर से सम्मानित किया गया। ये तीनों कर्मचारी पिछले माह 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए थे। समारोह के दौरान संघ की ओर से सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, बैग, माला और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। मौके पर संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि तीनों कर्मियों ने अपने कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय की सेवा ईमानदारी और निष्ठा के साथ की है।

अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की कामना की। विदाई समारोह में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुबोध कुमार के अलावा महासचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष विकास रंजन वर्णवाल, उपाध्यक्ष रामरूप राम, कार्यकारिणी सदस्य अमरिक यादव, विनोद दास सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।