Hindi NewsBihar NewsGaya NewsMadh University Coffee Table Book Launch Celebrated with Vice Chancellor s Recognition
मविवि का कॉफी टेबल बुक सामूहिक परिश्रम का परिणाम : कुलपति

मविवि का कॉफी टेबल बुक सामूहिक परिश्रम का परिणाम : कुलपति

संक्षेप:

फोटो न्यूज बोधगया, निज प्रतिनिधि। मगध विश्वविद्यालय की कॉफी टेबल बुक के विमोचन

Feb 11, 2026 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

मगध विश्वविद्यालय की कॉफी टेबल बुक के विमोचन के उपरांत बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित कुलपति कक्ष में कुलपति प्रो. शशि प्रताप शाही का अभिनंदन किया गया। पिछले दिनों नौ फरवरी को पटना के लोक भवन में आयोजित समारोह में बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के द्वारा पुस्तक का विमोचन किया गया था। इस उपलब्धि को विश्वविद्यालय परिवार ने गौरव का क्षण बताया। कुलपति प्रो. एसपी शाही ने कहा कि यह कॉफी टेबल बुक विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक गौरव का सजीव दस्तावेज है। उन्होंने इसे सामूहिक परिश्रम का परिणाम बताते हुए भविष्य में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान विस्तार और अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता देने की बातें कही।

इधर, कुलपति का कार्यकाल 13 फरवरी को समाप्त होना था। जिसे राज्यपाल ने विस्तार प्रदान किया है। इस निर्णय से विश्वविद्यालय परिवार में उत्साह का वातावरण है। कुलपति के अभिनंदन कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो विनोद कुमार मंगलम, शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो सुशील कुमार सिंह, विधि संकाय के डीन डॉ डीएन मिश्रा, सीसीडीसी प्रो संजय कुमार तिवारी, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो मुकेश कुमार, एबीवीपी के सूरज सिंह, कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुबोध कुमार सहित अन्य बड़ी संख्या शिक्षक-कर्मचारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;