ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयागया नगर निगम लेखा समिति में सदस्यों के नाम की सूची

गया नगर निगम लेखा समिति में सदस्यों के नाम की सूची

गया नगर निगम लेखा समिति में नाम की सूची तय कर ली गई है। इसमें सात सदस्य चुने गए वार्ड सदस्य होंगे और दो सदस्य मनोनीत किए जाएंगे। विभागीय सूत्रों की...

गया नगर निगम लेखा समिति में सदस्यों के नाम की सूची
हिन्दुस्तान टीम,गयाSat, 04 Feb 2023 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

गया नगर निगम लेखा समिति में नाम की सूची तय कर ली गई है। इसमें सात सदस्य चुने गए वार्ड सदस्य होंगे और दो सदस्य मनोनीत किए जाएंगे। विभागीय सूत्रों की माने तो मेयर विरेंद्र कुमार के माध्यम से नगर आयुक्त के नाम भेजे गए लेखा समिति के नामों के प्रस्ताव सूची में पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव, इबरार अहमद, ओमप्रकाश, उपेंद्र कुमार सिंह का भी नाम शामिल है। सोमवार को स्टैंडिंग कमिटी की होने वाली बैठक में लेखा समिति के सूची प्रस्ताव पर मुहर लगने की संभावना है। सूत्रों की मानें तो लेखा समिति के अध्यक्ष पद पर मोहन श्रीवास्तव का भी नाम आ सकता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें