ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गया पीएनबी, गुरारू में दो दिनों से लिंक फेल

पीएनबी, गुरारू में दो दिनों से लिंक फेल

गुरारू बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को लिंक फेल रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। मंगलवार को भी यहां लिंक फेल होने का बोर्ड लगा...

 पीएनबी, गुरारू में दो दिनों से लिंक फेल
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 01 Jul 2020 06:43 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरारू बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को लिंक फेल रहने से उपभोक्ता परेशान रहे। मंगलवार को भी यहां लिंक फेल होने का बोर्ड लगा था। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि वे दस किलोमीटर दूर से बैंक से पैसा निकालने आये थे लेकिन लिंक फेल रहने के कारण दो दिनों से खाली हाथ लौट जा रहे हैं। यहां पहुंचे किसान रामाधार सिंह और प्रवेश सिंह ने बताया कि वे कई दिनों से आधार लिंक करवाने बैंक आ रहे हैं लेकिन यह काम नहीं हो पा रहा है। लिकं नहीं रहने के कारण फसल नुकसान अनुदान के पैसे नहीं मिल रहे हैं। अभी खेती का समय है, पैसा मिल जाता तो काम हो जाता लेकिन खाते में पैसा ही नहीं आ रहे हैँ। इस बारे में बैंक के शाखा प्रबंधक ने बताया कि पिछले कई दिनों से दोपहर बाद लिंक फेल हो जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें