मगध विवि में ‘लाइफ बाय डिजाइन’ विषय पर प्रेरक बौद्धिक सत्र आयोजित
मगध विश्वविद्यालय के गणित विभाग में 'लाइफ बाय डिजाइन – द आर्ट ऑफ लिविंग' विषय पर विशेष बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता विकास कुमार ने जीवन-प्रबंधन, माइंडफुलनेस और आत्म-चेतना पर विचार साझा किए। रजिस्ट्रार प्रो. विनोद कुमार ने मानसिक संतुलन पर जोर दिया, जिससे छात्रों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिला।

मगध विश्वविद्यालय के गणित विभाग के सभागार में शनिवार को ‘लाइफ बाय डिजाइन – द आर्ट ऑफ लिविंग’ विषय पर विशेष बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया। द आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से आईक्यूएसी और एनईपी सेल के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता द आर्ट ऑफ लिविंग के फैकल्टी सदस्य एवं प्रमाणित लाइफ कोच विकास कुमार ने जीवन-प्रबंधन, माइंडफुलनेस, आंतरिक जागरण और आत्म-चेतना पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जीवन की वास्तविक यात्रा भीतर से शुरू होती है और अवसर बार-बार नहीं मिलते, इसलिए प्रत्येक मौके को सजगता के साथ अपनाना चाहिए।
उनके प्रेरक संबोधन ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, जागरूकता और आत्मविश्वास भर दिया। रजिस्ट्रार प्रो. विनोद कुमार मंगलम ने मन और बुद्धि की अंतर्लिप्तता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के मानसिक संतुलन और व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उपस्थित छात्रों ने बताया कि यह सत्र केवल व्याख्यान नहीं, बल्कि स्वयं को समझने और जीवन को नई दृष्टि से देखने का एक सार्थक अवसर साबित हुआ। कार्यक्रम में प्रो. एस.एन.पी. यादव, पीजी गणित विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील सुमन, आईक्यूएसी समन्वयक प्रो. मुकेश कुमार, राजनीति शास्त्र विभाग के प्रो. मो. एहतेशाम खान सहित कई वरिष्ठ शिक्षक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



