गया होकर धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन, पीएम आज करेंगे शुभारंभ
गया जी, हिन्दुस्तान संवाददाता। धनबाद से कोयंबटूर तक लंबी दूरी की यात्रा करने

धनबाद से कोयंबटूर तक लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत से धनबाद और कोयंबटूर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन का शुरू करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मदुरई से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन के बाद शुरुआती दिनों में इसे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगा। दक्षिण और पूर्वी भारत के बीच सीधा रेल संपर्क यह ट्रेन झारखंड, बिहार और तमिलनाडु को सीधे जोड़ेगी। प्रस्तावित रूट के अनुसार ट्रेन गोमो, कोडरमा, गया जी और सासाराम होते हुए कोयंबटूर पहुंचेगी। धनबाद से चलकर कोयंबटूर तक जाने वाली यह सेवा दक्षिण भारत के औद्योगिक व शैक्षणिक केंद्रों तक पहुंच को आसान बनाएगी।
गया जी और आसपास के जिलों के यात्रियों को भी सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। धनबाद से शनिवार और कोयंबटूर से मंगलवार को चलेगी गाड़ी संख्या 22363 धनबाद-कोयंबटूर एक्सप्रेस शनिवार को धनबाद से शाम 4:10 बजे चलेगी और सोमवार को शाम 6:30 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 22364 कोयंबटूर-धनबाद एक्सप्रेस मंगलवार को कोयंबटूर से सुबह 07:50 बजे चलेगी और गुरुवार दोपहर 1:00 बजे धनबाद आएगी। इस ट्रेन का प्रमुख ठहराव गोमो, पारसनाथ, गया, सासाराम, डेहरी, डीडीयू, प्रयागराज, छिवकी, नागपुर, विजयवाड़ा स्टेशन पर होगी। सुपरफास्ट श्रेणी में किफायती सफर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस सेवा की घोषणा पहले ही कर दी थी। अमृत भारत एक्सप्रेस सुपरफास्ट श्रेणी में चलेगी और इसमें केवल नॉन-एसी स्लीपर कोच होंगे। इससे सामान्य और मध्यम वर्ग के यात्रियों को कम किराए में लंबी दूरी की यात्रा का अवसर मिलेगा। कोचों में बेहतर बैठने और सोने की व्यवस्था के साथ सुरक्षा मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया है। रेल सूत्रों ने बताया कि नई सेवा से यात्रियों को बार-बार ट्रेन बदलने की परेशानी से राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी। एक मार्च को इस बहुप्रतीक्षित सेवा की शुरुआत का इंतजार अब यात्रियों को है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



