कोंच के भूमिहीन परिवार को एसडीएम ने दिया पर्चा
Newswrap हिन्दुस्तान, गया
बुधवार को अनुमंडल कार्यालय टिकारी में तीन भूमिहीन परिवारों को परवाना (पर्चा) का वितरण किया गया। एसडीएम प्रवीण कुंदन ने उमा देवी, कलावती देवी और अंजू देवी को तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा दिया, ताकि वे अपने लिए मकान बना सकें। सभी लाभुक कोंच अंचल के नेहोरा मौजा के निवासी हैं।

अनुमंडल कार्यालय टिकारी में बुधवार को तीन भूमिहीन परिवारों के बीच परवाना (पर्चा) का वितरण किया गया। एसडीएम प्रवीण कुंदन सभी भूमिहीन परिवारों को पर्चा दिया। मौके पर मौजूद रहे कोंच के अंचलाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि उमा देवी, कलावती देवी और अंजू देवी को पर्चा दिया गया है। सभी लाभुक कोंच अंचल के खजुरी पंचायत अंतर्गत नेहोरा मौजा का रहने वाले हैं। इन सभी को तीन - तीन डिसमिल जमीन दिया गया। ताकि उसपर मकान बनाकर ये सभी परिवार रह सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


