गबन के आरोपी पैक्स अध्यक्ष की होगी गिरफ्तारी
मऊ थाना में जन संवाद में उठा पैक्स में गड़बड़ी का मामला फोटो- टिकारी के मऊ थाना में जन संवाद में शामिल एएसपी व अन्य। टिकारी, निज संवाददाता मऊ थाना परि

मऊ थाना परिसर में शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना परिसर में करीब सौ लोग पहुंचे थे। दो फिरयादी जमीन संबंधी मामला लेकर पहुंचे थे। संवाद के दौरान कई किसानों ने मऊ पैक्स में धान खरीदे जाने और पैसा नहीं दिये जाने की शिकायत की। मामला सहकारिता विभाग से जुड़ा हुआ था। हालांकि एसडीएम प्रवीण कुंदन और बीडीओ योगेन्द्र पासवान की जांच में मऊ पैक्स में मिली गड़बड़ी के मामले में बीसीओ ने मऊ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इस मामले को लेकर एएसपी संजय कुमार ने आरोपित पैक्स अध्यक्ष और प्रबंधक को गिरफ्तारी का निर्देश एसएचओ को दिया।
उन्होंने कहा कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। क्या है मामला वरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संदीप कुमार ने पैक्स अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार शर्मा एवं प्रबन्धक अंकित कुमार के विरुद्ध अधिप्राप्ति की गई 1554 क्विंटल धान के गबन कर लेने की शिकायत दर्ज कराई है। संदीप कुमार ने शिकायत के साथ एसडीएम की जांच रिपोर्ट संलग्न करते हुए यह भी कहा है कि विगत 31 दिसम्बर को एसडीएम प्रवीण कुंदन व बीडीओ योगेंद्र पासवान के संयुक्त जांच में पैक्स में कई कमियां पाई गई है। लिखित शिकायत पर मउ एसएचओ द्वारा कांड संख्या 02/26 दर्ज की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



