गुरुआ में भूमि विवाद में दो पक्षो के बीच मारपीट,चार गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

गुरुआ थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दोनों पक्षों की ओर से 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गुरुआ में भूमि विवाद में दो पक्षो के बीच मारपीट,चार गिरफ्तार

गुरुआ थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार जमीन को लेकर पिंटू कुमार एवं फूलन देवी तथा उनके परिजनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से गुरुआ थाना में कुल 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में प्रभु कुमार, पिंटू कुमार, विक्की कुमार तथा निरंजन कुमार शामिल हैं। अपर थानाध्यक्ष राहुल Kumar ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।