श्रमिकों को अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

Feb 28, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

श्रमिकों को अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी श्रमिकों को अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

श्रमिकों को अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

निबंधन सह परामर्श केंद्र में शुक्रवार को श्रम अधिकार दिवस सह ग्रामिण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन उप श्रमायुक्त विनोद कुमार प्रसाद, सहायक श्रमायुक्त पूनम कुमारी व जिला सूचना एवं सम्पर्क पदाधिकारी दीपक चन्द्र देव ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण के दौरान श्रमिकों को उनके अधिकारों व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी राकेश कुमार (शेरघाटी) ने बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना योजना के साथ-साथ न्यूनतम मजदूरी अधिनियम पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला । सहायक श्रमायुक्त ने बंधुआ मजदूर अधिनियम के बारे में जानकारी दी। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी (बोधगया) ने बिहार भवन व अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित मृत्यु लाभ व दाह संस्कार सहायता से संबंधित जानकारी दी।

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के कुछ लाभार्थीयो को डमी चेक प्रदान कर योजना के लाभ से अवगत कराया गया। इसके साथ ही पंचायतों से आये श्रमिकों को एक दिन की मजदूरी व मार्ग व्यय का भुगतान किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।