
बोधगया में सर्वजीत को हैट्रिक लगाने से नहीं रोक पाए श्यामदेव
संक्षेप: फोटो -कांटे की टक्कर में मात्र 881 वोट से जीत दर्ज कर पाए राजद
बोधगया विधानसभा में राजद के कुमार सर्वजीत ने अपनी जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब हो गए। एनडीए समर्थित लोजपा (आर) के डॉ श्यामदेव पासवान उनको हैट्रिक लगाने से नहीं रोक पाए। कांटे की टक्कर में मात्र 881 वोट से राजद के कुमार सर्वजीत जीत दर्ज कर पाए हैं। अंतिम दो राउंड की गिनती में बदल गया पासा और श्यामदेव पासवान की हर हो गई। हम से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े नंदलाल मांझी भी श्यामदेव के हार का कारण माने जा रहे हैं। राजद का गढ़ बचाने में सर्वजीत रहे कामयाब बोधगया सीट लगातार दो चुनावों से राजद का गढ़ रहा है।

इस गढ़ को बचाने में कुमार सर्वजीत तीसरी बार भी कामयाब रहे हैं। चुनाव के बाद शुक्रवार को मतों की गिनती शुरू होने के बाद पहले राउंड से ही एनडीए समर्थित लोजपा (आर) प्रत्याशी श्यामदेव पासवान अपनी बढ़त बनाए हुए थे। वे 26 राउंड की गिनती में 24 राउंड की गिनती तक वे अपनी बढ़त बनाए रखे। इसके बाद अंतिम दो राउंड की गिनती में फिजा ही बदल गई। अंतिम के 25वें और 26वें राउंड की गिनती समाप्त होने पर पासा पूरी तरह से पलट गया। अंतिम दो राउंड की बढ़त में 881 वोट से कुमार सर्वजीत की जीत हुई और श्यामदेव पासवान की हार हो गई। वे कुमार सर्वजीत को हैट्रिक लगाने से रोकने में सफल नहीं हो सके। यह सीट लगातार दो चुनावों से राजद का गढ़ रहा है। कुमार सर्वजीत ने राजद का गढ़ बचाने में तीसरी बार भी कामयाब रहे हैं। इस चुनाव में कुमार सर्वजीत को 100236 और श्यामदेव पासवान को 99355 वोट मिले हैं। हम से बगावत कर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे नंदलाल मांझी ने कुमार सर्वजीत के हैट्रिक लगाने से रोकने के श्यामदेव पासवान के प्रयास पर ही ब्रेक लगा दिया। 2015 से जीत रहे राजद के कुमार सर्वजीत की है यह लगातार तीसरी जीत बोधगया विधानसभा सीट पर 2010 में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के डॉ. श्यामदेव पासवान ने जीत हासिल की थी। उन्हें 54160 वोट मिले थे। उस समय लोजपा से उम्मीदवार रहे कुमार सर्वजीत को 42947 वोट मिला था और वे 11213 वोट से चुनाव हार गए थे। 2015 के चुनाव में कुमार सर्वजीत राजद के टिकट पर चुनाव लड़े थे। उस समय जदयू महागठबंधन का हिस्सा था। इसलिए राजद के उम्मीदवार कुमार सर्वजीत ने भाजपा के डॉ. श्यामदेव पासवान को हरा कर उनसे यह सीट छीन ली थी। उस समय 30473 वोट से भाजपा उम्मीदवार को हार मिली थी। 2020 में डॉ. श्यामदेव पासवान का भाजपा से टिकट कट गया और हरि मांझी को बोधगया से टिकट मिला। इस बार भी राजद के कुमार सर्वजीत भाजपा के हरि मांझी को 4708 वोट से पराजित कर यह सीट बरकरार रखी। 2025 में राजद के कुमार सर्वजीत के हैट्रिक रोकने के लिए लोजपा (आर) से फिर डॉ. श्यामदेव पासवान चुनाव मैदान में उतरे। इस बार की लड़ाई काफी दिलचस्प रही। यहां इस बार राजद और लोजपा (आर) में कांटे की टक्कर रही। एक तरफ राजद अपना गढ़ बचाने व हैट्रिक लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। वहीं दूसरी तरफ लोजपा (आर) ने हैट्रिक पर ब्रेक लगाने में हर एक प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इस तरह 2015 से जीत रहे राजद के कुमार सर्वजीत ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर अपनी जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब हो गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




