पॉक्सो एक्ट के आरोपी समेत चार गिरफ्तार
May 06, 2026 08:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
कोंच पुलिस ने मंगलवार रात अलग-अलग स्थानों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक पॉक्सो एक्ट का आरोपी भी शामिल है। आरोपी नीतीश कुमार एक साल से फरार था। इसके अलावा, गायब प्रेमी युगल को भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों में विकास कुमार, अकल मांझी और विजय मांझी शामिल हैं।
कोंच थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात अलग- अलग स्थान से पॉक्सो एक्ट के आरोपी समेत चार लोग को गिरफ्तार किया है। कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि कोंच से नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। इसपर कोंच थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज था। वह एक साल से फरार चल रहा था। वहीं विगत एक माह से गायब प्रेमी युगल को कोंच पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने कनौसी गांव का रहने वाला गिरफ्तार विकास कुमार को जेल भेज दिया गया। वहीं महुआ बिगहा गांव से वारंटी अकल मांझी और विजय मांझी को गिरफ्तार किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


