किसान संवाद : कृषि उद्यमी बनने के मिले टिप्स
मानपुर। बिहार उद्यमी संघ की टीम द्वारा शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र में प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद कर उन्हें कृषि उद्यमी बनाने का टिप्स दिया...

मानपुर। बिहार उद्यमी संघ की टीम द्वारा शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र में प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद कर उन्हें कृषि उद्यमी बनाने का टिप्स दिया गया। इस कार्यशाला में संघ की ओर से एक्सपर्ट्स सह महासचिव अभिषेक कुमार, ग्रीन सप्लाई के सी ओ एवं एग्री मार्केटिंग एक्सपर्ट और कृषि उधमिता बनाने की इच्छा रखने वाले युवा व महिला उद्यमी किसान से संवाद किया गया। संघ के महासचिव ने कहा कि संघ के यह 22वां संवाद है। बिहार उद्यमी के कार्य के बारे में विस्तार रूप से बताया गया। उन्होंने संवाद के दौरान राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की कृषि संबंधित जानकारी दिया। बताया गया कि भारत सरकार की खाद एवं प्रसंकरन मंत्रालय की योजना और बिहार की प्रगतिशील किसानों योजनाओं के इस्तेमाल कर उद्यमी बन सकते हैं ।कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डा.राजीव सिंह,डा. एस बी सिंह, डॉ. अशोक कुमार व देवेंद्र मंडल इत्यादि कार्यक्रम में शामिल थे।