ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयादस वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

दस वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव के पास धान के खेत में सोमवार को 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया...

दस वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 05 Nov 2018 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव के पास धान के खेत में सोमवार को 10 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप 14 वर्षीय किशोर पर लगा है। इस मामले में पीड़ित बच्ची की मां ने स्थानीय थाने में शिकायत की है। लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि वह खेत में धान काट रही थी। घर से पानी लाने के लिए अपनी बेटी को भेजी थी। लड़की मां के लिए पानी लेकर आ रही थी। इस दौरान रास्ते में ही युवक ने लड़की के साथ धान के खेत में दुष्कर्म किया। लड़की की मां ने जब इसकी शिकायत लड़के घर पर करने गयी तो लड़का के परिजनों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए गया भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें