ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाबेलाडीह से अगवा हुई लड़की बरामद, अपहरण का मुलजिम भी पकड़ा गया

बेलाडीह से अगवा हुई लड़की बरामद, अपहरण का मुलजिम भी पकड़ा गया

बेलाडीह से अगवा हुई लड़की बरामद, अपहरण का मुलजिम भी पकड़ा गया बेलाडीह से अगवा हुई लड़की बरामद, अपहरण का मुलजिम भी पकड़ा...

बेलाडीह से अगवा हुई लड़की बरामद, अपहरण का मुलजिम भी पकड़ा गया
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 23 Jul 2021 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

शेरघाटी। निज संवाददाता

शेरघाटी थाने के इस्माइलपुर गांव के बेलाडीह टोले से 17 साल की एक लड़की का शादी की नियत से अपहरण कर लिए जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मनीष कुमार नामक आरोपित युवक को शेरघाटी बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने अगवा हुई लड़की को भी बरामद कर लिया है।

कानून की गिरफ्त में आया लड़का रौशनगंज थाने के पड़री गांव का रहने वाला है। शेरघाटी थाने के सब इंस्पेक्टर अयोध्या प्रसाद सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़की के अपहरण की यह घटना वर्ष 2020 के 27 जून की है। पुलिस अधिकारी का कहना था कि अपहरण के इस मामले की रिपोर्ट लड़की की विवाहिता बहन ने शेरघाटी थाने में दर्ज करायी थी। अगवा हुई लड़की अपनी बहन के घर रह रही थी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को बरामद हुई लड़की का बयान शेरघाटी कोर्ट में दर्ज कराया जाना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें