ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाजेपीएन अस्पताल से गायब बच्चा मिला

जेपीएन अस्पताल से गायब बच्चा मिला

जय प्रकाश नारायण अस्पताल से शुक्रवार को चुराया गया बच्चा रात में ही रसलपुर गांव से बरामद कर लिया गया। पुलिस अस्पताल से बच्चा लेकर भागने वाली महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। रात में...

जेपीएन अस्पताल से गायब बच्चा मिला
हिन्दुस्तान टीम,गयाSat, 09 Sep 2017 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें

जय प्रकाश नारायण अस्पताल से शुक्रवार को चुराया गया बच्चा रात में ही रसलपुर गांव से बरामद कर लिया गया। पुलिस अस्पताल से बच्चा लेकर भागने वाली महिला की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। रात में रसलपुर से बच्चा बरामदगी के बाद महिला फरार हो गई है। घटना शुक्रवार की दोपहर की है जब कोरमा पंचायत के बलना गांव की सरिता देवी दो माह के बच्चे को लेकर ऑपरेशन का जख्म में दर्द होने पर इलाज कराने आयी थी। अकेले आई सरिता ने वहां रही रसलपुर की महिला को बच्चा रखने को दिया और इलाज कराने चली गई। इलाज करवाने के बाद लौटने पर महिला गायब थी और उसका बच्चा भी नहीं था। सरिता के शोर मचाने पर अस्पताल के कर्मी पहुंचे। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। शाम में सरिता के बयान पर कोतवाली थाने में अज्ञात महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई। बच्चे को खोजने में पुलिस जुटी ही थी कि रात करीब पौने ग्यारह बजे पुलिस को बच्चा मिल जाने की सूचना दी गई। इस बारे में थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि सरिता ने फोन कर रसलपुर से बच्चा मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रसलपुर की महिला का भी कुछ दिन पहले ऑपरेशन से मृत बच्चा पैदा हुआ था। शुक्रवार को सरिता जब इलाज के लिए आई थी, तो वह महिला भी अस्पताल पहुंची थी। फिर उसकी गोद में बच्चा मिलने के बाद लालच आया और बच्चे को लेकर भाग गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बच्चा चोरी करने के मामले में महिला पूरी तरह दोषी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें