ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाकविता में खुशबू को पहला व तनीषा को दूसरा स्थान

कविता में खुशबू को पहला व तनीषा को दूसरा स्थान

हिंदी दिवस पखवाड़ा अंतर्गत दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रशिक्षु शिक्षकों के द्वारा मध्य विद्यालय यमुने में हस्त लेखन व काव्य पाठ का...

कविता में खुशबू को पहला व तनीषा को दूसरा स्थान
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 16 Sep 2022 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

हिंदी दिवस पखवाड़ा अंतर्गत दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रशिक्षु शिक्षकों के द्वारा मध्य विद्यालय यमुने में हस्त लेखन व काव्य पाठ का आयोजन किया गया। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि आयोजन की शुरुआत यमुने के प्रधान शिक्षक डॉ. इंदल पासवान के भाषण से हुआ, जिसे मनीष कुमार ने विस्तार दिया। काव्य पाठ में 33 और हस्त लेखन में लगभग 110 बच्चों ने भाग लिया। जज की भूमिका में शिक्षक इंद्र भूषण शर्मा, डॉ. अमरकांत कौशिक, प्रशिक्षु शिक्षक मनीष और रंजन कुमार रहे।

शिक्षक इन्द्र भूषण शर्मा ने बच्चों को कविता पढ़ने के तरीके समझाएं। लेखन में जज की भूमिका में हिया और अभिषेक रहे। कविता पाठ में खुशबू ने पहला, तनीषा ने दूसरा और रौशन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हस्त लेखन में मुस्कान, नेहा, फरहान, सीमा, सोनी, प्रत्यूष, नीतू, रोशन और करन ने सफलता प्राप्त की। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी प्रतियोगिता के आयोजन में वर्षा, साक्षी, मोनालिसा, हिया महावि, अभिषेक, सुलेखा, रूपम, रौशन और आयुष की भूमिका रही। यमुने स्कूल के शिक्षक मो. नसीम अहमद, सुशीला कुमारी, महजबीन, कमलेश कुमार, जितेंद्र कुमार सिन्हा, जितेंद्र चौधरी, कुमारी विनीता, रीना कुमारी मौजूद थीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें