Gaya News: विष्णुपद से पैदल बैजूधाम जा रहे कावंड़ियों की सेवा की

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: विष्णुपद से पैदल बैजूधाम जा रहे कावंड़ियों की सेवा की विष्णुपद से पैदल बैजूधाम जा रहे कावंड़ियों की सेवा की

विष्णुपद से पैदल बैजूधाम जा रहे कावंड़ियों की सेवा की
विष्णुपद से पैदल बैजूधाम जा रहे कावंड़ियों की सेवा की

Gaya News: विष्णुपद मंदिर परिसर से रविवार की सुबह कांवरियों का जत्था बैजूधाम की पैदल यात्रा के लिए रवाना हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकली पैदल यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। जिला तैलिक साहू सभा की ओर से दो सौ कांवरियों के जत्थे की सेवा की गई। शहर के मगध कॉलोनी रोड नंबर-12 में जलपान, चाय-पानी से कांवरियों की सेवा की गई। सभा के जिलाध्यक्ष अजय साव की अध्यक्षता में लोगों ने पूरी आस्था के साथ कांवरियों की सेवा की। जिलाध्यक्ष अजय साव ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य कांवरियों की यात्रा को सुगम बनाना, सनातनी परंपरा के अनुरूप सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करना है।

कांवरियों व श्रद्धालुओं की सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का काम है। संचालन करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छोटन साव ने कहा कि सेवा से समाज में समर्पण, सहयोग, भाईचारे और मानवता का संदेश जाता है। जिलाध्यक्ष अजय साव, जिलाउपाध्यक्ष रवद्रिं प्रसाद, रामप्रवेश गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष पुष्पा देवी, संगठन मंत्री उमेश जी, उमेश प्रसाद गुप्ता, अमित कुमार (बोकारो), श्रवण कुमार, कोषाध्यक्ष अजय प्रसाद, ललन साव, रीना देवी, रामप्रवेश गुप्ता, अरुण कुमार, उमेश दुबे आदि ने कांवरियों की सेवा की। कांवरिया डॉ. रमेश कुमार, दिनेश गांधी, ब्रजेश पाठक, मनोज कुमार, प्रतिमा कुमारी व शोभा कुमारी ने बताया कि इस तरह की सेवा से हौसला बढ़ता है। वष्णिुपद से बैजूधाम पैदल यात्रा कर बाबा की आराधना करने के बाद रविवार को ही लौट आना है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगयाGaya News: विष्णुपद से पैदल बैजूधाम जा रहे कावंड़ियों की सेवा की