आज शाम 7.22 से सुहागिन महिलाएं करें करवा चौथ की पूजा
इस रविवार को कार्तिक कृष्ण चौथ व्रत मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए उपवास रखेंगी। चंद्रोदय के बाद पूजा-अर्चना करके अर्घ्य देंगी। आचार्य नवीन चंद्र मिश्र ने...

सुहागिनों का सौभाग्य बढ़ाने वाला कार्तिक कृष्ण चौथ व्रत रविवार को है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए करवा चौथ का व्रत करेंगी। दिनभर उपवास रखकर रविवार शाम श्री गणेश और रोहिणी की पूजा-अर्चना करेंगी। पंचांगों के अनुसार करवा चौथ व्रत पूजन का उत्तम समय शाम 7.22 में चंद्रोदय के बाद से है। चंद्रोदय होने पर व्रती चांद का दर्शन कर अर्घ्य देंगे। पूजा-पाठ करेगीं। इसके बाद जल पीने के बाद फलाहार कर व्रत संपन्न हो जाएगा। व्रत के एक दिन पहले शनिवार को केपी रोड-धामी टोला में चलनी की बिक्री खूब हुई। महिलाओं की भीड़ अधिक रही। आचार्य नवीनचंद्र मिश्र वैदिक ने बताया कि रविवार की देर शाम 7.22 बजे चांद उदय होंगे। चंद्रोदय के बाद व्रती चंद्रमा को अर्घ्य देंगे और पूजा-पाठ करेंगी।
पूजन के बाद उड़द व घी से होम करने उत्तम
आचार्य नवीन चंद्र मिश्र वैदिक ने बताया कि कार्तिक कृष्ण चौथ व्रत को संकष्टी गणेश चौथ व्रत भी कहते हैं। इस व्रत के प्रधान देवता श्री गणेश हैं। व्रत में पूजन के बाद उड़द और घी से होम करने का विधान है। गणपति को लड्डु का भोग लगाना चाहिए। गणपति पूजन में तुलसी का प्रयोग उचित नहीं है। जबकि दुभ्भी (घास) और बेलपत्र गणेश पर जरूर चढ़ाना चाहिए। आचार्य ने कहा कि लोकाचार के अंतर्गत चांद को चलनी से देखने और पति के हाथ से जल पीने की परंपरा है। श्री गणेश मंत्र का जाप और गणपति अथर्वशीर्ष पाठ कर गणेश से दसों दिशाओं से रक्षा करने की कामना करनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


