ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाबोधगया में गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा

बोधगया में गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा

बोधगया के डहेरिया बिगहा में श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ समारोह के अवसर पर शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। नवनिर्मित...

बोधगया में गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 05 Aug 2022 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बोधगया के डहेरिया बिगहा में श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ समारोह के अवसर पर शुक्रवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। नवनिर्मित हनुमान मंदिर से कतारबद्ध महिला व पुरूष भक्तों का हुजूम अमवां स्थित घमंडी नाथ मंदिर के सामने निरंजना नदी में पहुंचा। जहां वैदिक ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच सभी भक्तों ने पवित्र कलश में जलभरी किया और पुनः यज्ञ मंडप पहुंचकर कलश को स्थापित किया। सैकड़ों की संख्या में शामिल महिलाएं, युवतियां, युवक और पुरुषों के भ्रमण के दौरान भक्तिमय गीतों व जयकारे की गूंज से सम्पूर्ण क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। तीन दिवसीय यज्ञ के पहले दिन प्रशाचित एवं जलयात्रा, पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश का अनुष्ठान हुआ। शाम को श्री रामचरितमानस का पाठ किया जाएगा। जिसमें कथा वाचक सुमन जी महाराज होंगे। डहेरिया बिगहा के गांव के लोगों जनसहयोग से इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन हो रहा है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें