अवर प्रादेशिक नियोजनालय में 18 अप्रैल को रोजगार शिविर
अवर प्रादेशिक नियोजनालय में 18 अप्रैल को रोजगार शिविर गया जी, प्रधान संवाददाता अवर प्रादेशिक

अवर प्रादेशिक नियोजनालय में 18 अप्रैल को रोजगार शिविर गया जी, प्रधान संवाददाताअवर प्रादेशिक नियोजनालय में 18 अप्रैल को रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। गया की दो कंपनियों ने अभ्यर्थियों के लिए अवसर प्रदान किए हैं। फ्रीडम इम्प्लयाबिलिटी एकेडमी 12 शिक्षक पदों के लिए इंटरव्यू करेगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक रखी गई है। 18 से 35 साल के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी को गया में ही नौकरी मिलेगी। वेतन के रूप में 14500 रुपये प्रदान किए जाएंगे। वहीं सिद्धार्थ ट्रैक्टर कंपनी के अधिकारी 25 पदों के लिए इंटरव्यू करेंगे। सेल्स एक्सक्यूटिव और टेक्नीशियन के लिए दसवीं पास योग्यता रखी गई है।
अभ्यर्थियों की उम्र 22 से 40 के बीच होनी चाहिए। चयनितों को आठ हजार के साथ अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे।बताया कि गया सेल्स एक्सक्यूटिव के लिए अभ्यर्थियों के पास अपनी मोटरसाइकिल और स्मार्ट फोन होना अनिवार्य है। वहीं टेक्नीशियन अभ्यर्थी को ट्रैक्टर चलाना आना चाहिए। अभ्यर्थी सुबह 10.30 से शाम चार बजे तक केन्दुई स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय पहुंच सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


