जदयू ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
जदयू ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। प्रधान संवाददाता जदयू ने गया के टॉवर...

जदयू ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
गया। प्रधान संवाददाता
जदयू ने गया के टॉवर चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। शनिवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष राजू वर्णवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता यहां पहुंचे थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत सरकार की नई मार्गदर्शिका में प्रधानमंत्री यशस्वी योजना के तहत पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के पहली से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को छात्रवृति से वंचित कर दिया गया है। जो पूरी तरह गलत है। शिक्षा पर सबका अधिकार है। केन्द्र सरकार का छात्रवृति बंद करना संवैधानिक अधिकार पर सीधा हमला है। इस मौके पर पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव, शौकत अली, द्वारिका प्रसाद, कुंडल वर्मा, धनंजय शर्मा, बिनोद कुमार, अरविंद सिंह, अरुण राव, गौरव कुमार, आसिफ जफर, जुली मेहता, पूनम कुशवाहा, सोनम दास सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।