मगध विश्वविद्यालय में जापानी शिक्षकों ने पाठ्यक्रम संरचना की ली जानकारी
मगध विश्वविद्यालय में जापानी शिक्षकों ने पाठ्यक्रम संरचना की ली जानकारी फोटो न्यूज बोधगया, निज प्रतिनिधि मगध विश्वविद्यालय के हिन्दी भवन का शनिवार
मगध विश्वविद्यालय के हिंदी भवन का शनिवार को जापान से आए शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। जापान के रुकोकू विश्वविद्यालय के सोशल इनोवेशन विभाग की प्रो. नाओको ओइशी, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन संकाय के डॉ. कुनिहिरो मानबे सहित अन्य शिक्षकों ने हिंदी भवन में चल रहे पठन-पाठन को देखा। प्रतिनिधिमंडल ने हिंदी, मगही और पत्रकारिता विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, शोध कार्यों और पाठ्यक्रम संरचना की जानकारी ली। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. आनन्द कुमार सिंह सहित डॉ. परम प्रकाश राय, डॉ. अनुज कुमार तरुण, डॉ. अम्बे कुमारी एवं शोधार्थियों ने विभागीय उपलब्धियों और नियमित अकादमिक कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने भी संवाद में सक्रिय भागीदारी निभाई।
डॉ. कुनिहिरो ने भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, विशेषकर होली पर्व पर शिक्षक-छात्रों के सामूहिक उत्सव की परंपरा को रोचक बताया। दोनों पक्षों ने माना कि शैक्षणिक आदान-प्रदान से ज्ञान का विस्तार होने के साथ ही देशों के बीच सांस्कृतिक समझ और सहयोग भी मजबूत होता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


