ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयादेवनंदन बने जाप किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

देवनंदन बने जाप किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

फतेहपुर प्रखंड के दोनैया शुकरनगर निवासी देवनंदन प्रसाद यादव को जन अधिकार पार्टी किसान प्रकोष्ठ का गया जिलाध्यक्ष बनाया गया...

देवनंदन बने जाप किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 21 May 2018 11:13 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर प्रखंड के दोनैया शुकरनगर निवासी देवनंदन प्रसाद यादव को जन अधिकार पार्टी किसान प्रकोष्ठ का गया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के किसान प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है। इस मौके पर यहां आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने देवनंदन को चयन पत्र दिया है।

मौके पर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के हक-अधिकार के लिए वे हमेशा संघर्ष करेंगे। किसानों के हित की लड़ाई वे गया से शुरू करेंगे जिका आग पूरे देश में फैलायेंगे। इधर, देवनंदन को जाप किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष भवानी सिंह, प्रदेश महासचिव अजमत अली, प्रदेश सचिव दीपक चंद्रवंशी, जिला महासचिव प्रेम कुमार, युवाशक्ति जिलाध्यक्ष ओम यादव आदि पार्टी नेताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें