ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ बिहार गयाकोंच प्रखंड कार्यालय में कल लगेगा जनता-दरबार

कोंच प्रखंड कार्यालय में कल लगेगा जनता-दरबार

जन समस्याओं का समाधान को लेकर कोंच प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर जनता-दरबार लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रखंड के चार स्थानों पर अलग-अलग...

कोंच प्रखंड कार्यालय में कल लगेगा जनता-दरबार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 30 Nov 2022 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

जन समस्याओं का समाधान को लेकर कोंच प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर जनता-दरबार लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रखंड के चार स्थानों पर अलग-अलग तिथि को जनता-दरबार लगाकर 18 पंचायतों के लोगों की समस्या सुनी जाएगी। बीडीओ प्रदीप चौधरी ने बताया कि दो दिसम्बर को प्रखंड कार्यालय परिसर कोंच में जनता दरबार लगाया जाएगा। इसमें कोंच, खजुरी, अदई, परसावां, मंझियावां व गौहरपुर पंचायत के लोगों की समस्या सुनी जाएगी। वहीं, 23 दिसम्बर को आंती हाईस्कूल के मैदान में आंती, तिनेरी, चबुरा, काबर व कोराप पंचायत के लोगों के लिये जनता-दरबार लगाया जाएगा। इसी प्रकार छह जनवरी को असलेमपुर, गरारी, केर व श्रीगांव पंचायत के लोगों के लिये देवरा बाजार में जनता-दरबार लगेगा। जबकि उत्तरेन, कुरमावां व सिमरा पंचायत के लिए 20 जनवरी को मिडिल स्कूल अहियापुर में जनता-दरबार लगाया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि इस जनता-दरबार में सभी विभाग के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहेंगे। जनता की समस्या को हर संभव स्थल पर ही निष्पादित करने का प्रयास किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
पढ़े Bihar News In Hindi लेटेस्ट बिहार न्यूज के अलावा Patna News, Bhagalpur News, Gaya News