Jan Suraj Party Office Inaugurated Focus on Key Issues like Education and Employment गुरुआ बाजार में जनसुराज कार्यालय का हुआ उद्वघाटन, Gaya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsGaya NewsJan Suraj Party Office Inaugurated Focus on Key Issues like Education and Employment

गुरुआ बाजार में जनसुराज कार्यालय का हुआ उद्वघाटन

गुरुआ बाजार में जन सुराज पार्टी का कार्यालय जिला अध्यक्ष भवानी सिंह द्वारा खोला गया। डॉ. नीतीश कुमार दांगी ने कहा कि जनता अब मुद्दों पर मतदान करेगी। शिक्षा, रोजगार, किसानों की दुर्दशा और महिलाओं की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गयाThu, 21 Aug 2025 05:57 PM
share Share
Follow Us on
गुरुआ बाजार में जनसुराज कार्यालय का हुआ उद्वघाटन

गुरुआ बाजार में गुरुवार को जन सुराज पार्टी का कार्यालय जिला अध्यक्ष भवानी सिंह ने उद्घाटित किया। इस अवसर पर डॉ. नीतीश कुमार दांगी ने कहा कि अब जनता वादों पर नहीं, बल्कि मुद्दों पर मतदान करेगी। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में बेहतर शिक्षा का अभाव, रोजगार के लिए पलायन, किसानों की दुर्दशा और महिलाओं की सुरक्षा को बताया और इन्हें प्राथमिकता से हल करने का आश्वासन दिया। डॉ. दांगी ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और संकल्पों को जनता तक पहुंचाएं। उद्घाटन समारोह में प्रिंस कुमार सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।