गया जी: आईटीआई की 1144 सीटों पर दाखिला के लिए 14 अप्रैल तक आवेदन
आईटीआई सीएटी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू 8 मई से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड, 17 मई को होगी प्रवेश परीक्षा गया जी जिले में महिला आईटीआई समेत पांच संस्थ

गया जिले के पांच औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नामांकन को आईटीआई सीएटी-2026 प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 16 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 अप्रैल निर्धारित की गई है। पर्षद की ओर से जारी नोटिस के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय ईमेल आईडी और मोबइल नंबर काफी सावधानी से भरें। इसके बाद लॉग-इन कर व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण भरना होगा।
साथ ही अभ्यर्थियों को अपनी फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करने होंगे। आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले उसका प्रीव्यू देखने की सुविधा भी दी गई है।17 मई को होगी प्रवेश परीक्षाआईटीआई सीएटी-2026 की प्रवेश परीक्षा 17 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी, जिसमें अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर अभ्यर्थियों को विभिन्न आईटीआई संस्थानों में नामांकन का अवसर मिलेगा। प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 मई को जारी किया जाएगा।विभिन्न ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षणगया जी जिले में पांच आईटीआई संस्थान संचालित हैं। इनमें कुल 1144 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। इनमें 25 फीसदी सीटों पर नामांकन के लिए बिहार के सभी जिलों के अभ्यर्थी पात्र होंगे। आईटीआई सीएटी के माध्यम से संस्थानों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, प्लंबर, मोटर व्हीकल मैकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक सहित कई तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाता है। इन ट्रेडों की मांग उद्योगों में लगातार बनी रहती है, जिससे प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं।महत्वपूर्ण तिथियां• ऑनलाइन आवेदन शुरू : 16 मार्च• आवेदन की अंतिम तिथि : 14 अप्रैल• शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 15 अप्रैल• आवेदन सुधार की तिथि : 16–17 अप्रैल• एडमिट कार्ड जारी : 8 मई• प्रवेश परीक्षा : 17 मईआरक्षित सीटों का प्रतिशतसामान्य कोटि: 40 %अनुसूचित जाति: 16 %अनुसूचित जनजाति: 01 %अत्यन्त पिछड़ा वर्ग: 18 %पिछड़ा वर्ग: 12 %आरक्षित वर्गों की महिलाएं: 03 %ईडब्लूएस: 10 %गया की आईटीआई और सीटेंगया आईटीआई- 596महकार आईटीआई- 216टिकारी आईटीआई- 176डुमरिया आईटीआई- 112गया महिला आईटीआई- 44आवेदन शुल्कसामान्य श्रेणी- 750 रुपयेदिव्यांग अभ्यर्थी- 430 रुपयेएससी - एसटी- 100 रुपये
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


