इंटरमीडिएट : तीसरे दिन 806 अनुपस्थित रहे, कोई निष्कासन नहीं

Feb 05, 2026 07:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

इंटरमीडिएट : तीसरे दिन 806 अनुपस्थित रहे, कोई निष्कासन नहीं इंटरमीडिएट : तीसरे दिन 806 अनुपस्थित रहे, कोई निष्कासन नहीं

इंटरमीडिएट : तीसरे दिन 806 अनुपस्थित रहे, कोई निष्कासन नहीं

एक दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में कोई निष्कासन नहीं है। 806 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शहर से लेकर अनुमंडल मुख्यालयों के सभी 61 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पहली पाली में साइंस के विद्यार्थियों ने भौतिकी विषय की परीक्षा दी। दूसरी पाली में आर्ट्स वालों ने भूगोल व कॉमर्स के परीक्षार्थी बिजनेस स्टडी विषय का इम्तेहान दिया। तीन दिनों में सबसे अधिक परीक्षार्थी गुरुवार को रहे। कुल आवंटित 63246 में से 62हजार 440 बच्चों ने परीक्षा दी। 806 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पहले पाली में 33419 में से 288 और दूसरी सीटिंग में 29827 में से 518 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। मालूम हो कि परीक्षा के पहले दिन दो फरवरी व दूसरे दिन तीन फरवरी को अलग-अलग केंद्रों से दो परीक्षार्थी निष्कासित हो हुए हैं। जिले से लेकर अनुमंडल मुख्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही परीक्षा दो फरवरी से जिले में 61 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। सदर में 46, टिकारी में चार, शेरघाटी में सात और नीमचकबथानी में चार केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा ली जा रही है। सभी छात्रों का सेंटर सदर मुख्यालय और लड़कियों का सेंटर सदर के अलावा अनुमंडल मुख्यालय में है। परीक्षा को लेकर शहर में सभी केंद्रों पर चहल-पहली बढ़ी हुई। मुख्यरूप से मुख्य सड़क किनारे स्थिति रमना स्थित कन्या विद्यालय, प्लट टू जिला स्कूल, हादी हाशमी, महावीर, गया कॉलेज आदि केंद्रों पर अधिक भीड़ बनी हुई। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति बन जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।