ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाइंटर का एग्जाम, शहर झेल रहा जाम

इंटर का एग्जाम, शहर झेल रहा जाम

इंटरमीडिएट की परीक्षा का दूसरा दिन गुरुवार को समाप्त हो गया। परीक्षा बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से फेल रही। शहर में जगह-जगह जाम के कारण...

इंटर का एग्जाम, शहर झेल रहा जाम
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 02 Feb 2023 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

इंटरमीडिएट की परीक्षा का दूसरा दिन गुरुवार को समाप्त हो गया। परीक्षा बाद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से फेल रही। शहर में जगह-जगह जाम के कारण लोग परेशान दिखे। एग्जाम के कारण शहर में करीब एक लाख की आबादी बढ़ गयी है। भीड़ का दबाव सड़क पर बढ़ने के कारण जाम लग रहा है। खासकर दोनों पाली की परीक्षा की समाप्ति के बाद तो कई इलाकों की सड़कें भीड़ से पट जा रही है। बावजूद ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है। परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार की दोपहर में पहली पाली की परीक्षा खत्म होने और दूसरी की शुरू होने से पहले भीड़ इतनी बढ़ गई कि शहर से जाम से कराहता रहा। परीक्षार्थियों के साथ अभिभावकों की भारी भीड़ से सड़क पट गयी। निजी स्कूलों की छुट्टी होने के बाद बड़ी-बड़ी बसें भी दौड़ने लगीं। ऐसी स्थिति में जाम की समस्या और बढ़ गयी। दुर्गाबाड़ी रोड, बारी रोड, जीबी रोड, रमना रोड, बाटा मोड़, मिर्जा गालिब कॉलेज मोड़, गया कॉलेज मोड़ और डेल्हा पुल तीनमुहानी के पास तो भीषण जाम का नजारा दिखा। परीक्षार्थी और अभिभावकों के बीच स्थानीय लोग जाम से जूझते रहे। प्रमुख मार्गों पर गाड़ियां रेंगती रहीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें