फतेहपुर में सघन वाहन जांच में 8 वाहनों से वसूला गया 56 हजार जुर्माना

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

फोटो फतेहपुर में सघन वाहन जांच में 8 वाहनों से वसूला गया 56 हजार जुर्माना -प्रमुख चौक-चौराहों पर की गई हेलमेट, लाइसेंस और दस्तावेजों की गहन जांच -तीन

फतेहपुर में सघन वाहन जांच में 8 वाहनों से वसूला गया 56 हजार जुर्माना

फतेहपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 56 हजार रुपये जुर्माने की वसूली की गई। इससे तीन दिन पहले भी नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 2.08 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया था। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि एसआई अंबुज कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बजरंगबली मोड़, झंडाचौक और दो मुहान मोड़ पर वाहनों की सख्ती से जांच की गई। पुलिस टीम ने 50 वाहनों को रोककर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा, पॉल्यूशन समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 56 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।थानाध्यक्ष ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस या अधूरे कागजात के साथ वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। लगातार चल रही इस सख्ती के कारण वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।