गुरुआ पुलिस ने वाहन जांच में बसूला छह हजार रुपए

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

गुरुआ थाना पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर बाइक और कारों की जांच की गई। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के चालकों पर कार्रवाई की गई, जिससे 6000 रुपये जुर्माना वसूला गया। थानाध्यक्ष ने यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए अभियान का आयोजन किया।

गुरुआ पुलिस ने वाहन जांच में बसूला छह हजार रुपए

गुरुआ थाना पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। बस स्टैंड, थाना मोड़, गुरुआ-दरियापुर सड़क मार्ग और बड़ही विगहा समेत कई जगहों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने और बिना सीट बेल्ट वाहन चला रहे चालकों पर कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष मनेस कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कुल छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।