उन्नत खेती के लिए किसानों को दी गई जानकारी
नाबार्ड द्वारा बांकेबाजार में फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में बुधवार को किसानों को नई तकनीकी से खेती करने, मछली पालन, सब्जी की खेती आदि के बारे में...

नाबार्ड द्वारा बांकेबाजार में फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में बुधवार को किसानों को नई तकनीकी से खेती करने, मछली पालन, सब्जी की खेती आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र आमस के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसके चौधरी ने किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी। साथ ही, किसानों को मछली पालन, सब्जी की खेती के साथ दलहन की खेती के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। 60 किसानों को नई तकनीकी से खेती के लिए प्रशिक्षित किया गया। कम पूंजी में धान की खेती करने तथा काम पानी से धान की अच्छी फसल की उपज के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर फ्रेंड्स क्लब के सचिव कपिलदेव प्रसाद, उदय श्रमजीवी प्रोड्यूसर कंपनी के निदेशक पंकज कुमार, शंभू गुप्ता, सतेंद्र प्रसाद इंदल प्रजापति व मनोज पासवान के द्वारा किसानों को एफपीओ के बारे में जानकारी दी गई। कुल 21 अनुसूचित जाति के किसानों को नि:शुल्क में धान का बीज बांटा गया। जिसमें सुरेश भुइयां, गणिता देवी, संजय पासवान, मनोज पासवान, उपेंद्र पासवान, शंभू पासवान, अजीत भारती, रामकृत पासवान, गोपाल पासवान, जितेंद्र पासवान, माधुरी कुमारी, श्रीकांत पासवान, उपेंद्र भारती आदि थे।